सीकर : शराबी युवकों को टोकना बनी जान की आफत, पत्थरों से पीटकर कर दी 60 साल के व्यक्ति की हत्या

By: Ankur Tue, 13 Oct 2020 5:52:55

सीकर : शराबी युवकों को टोकना बनी जान की आफत, पत्थरों से पीटकर कर दी 60 साल के व्यक्ति की हत्या

कई लोग होते हैं जो गलत देखकर उस पर सवाल खड़े करते हैं। सीकर के उद्योग नगर थाने में देर रात एक शख्स ने, शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों को टोका था जिसके चलते उन युवकों ने शक्स की पत्थरों से पीटकर कर हत्या कर दी। जिसमें मृतक का बेटा भी घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी अनुसार, उद्योग नगर थाना क्षेत्र की रानी सती रोड स्थित नट बस्ती में ओंम सिंह (60) का शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों से झगड़ा हो गया। इस दौरान आरोपियों ने ओम सिंह पर पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में ओम सिंह घायल हो गया। वहीं, बीच बचाव करने आए बेटे को भी चोटें आ गईं। घायल ओम सिंह को परिवार द्वारा कल्याण चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि पत्थरबाजी में कच्ची बस्ती की महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे। पूरे मामले में परिवार द्वारा हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जिसके बाद उद्योग नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक ओम सिंह थड़ी नुमा दुकान पर सामान बेचता था।

ये भी पढ़े :

# जयपुर : पुलिस ने जब्त की 30 लाख की शराब, चावल के बीच छिपाकर गुजरात लेकर जा रहा था ट्रक

# उदयपुर : हुई 2 करोड़ रुपए की बड़ी लूट, बुजुर्ग को बंधक बना बदमाश डेढ़ घंटे तक करते रहे लूटपाट

# अजमेर : युवाओं को नशे की आग में झोंक रहे अवैध हुक्का बार, पुलिस ने दबिश देकर पकडे 11 हुक्के और नशीले पदार्थ

# भरतपुर : बाइक को पीछे से टैंकर ने मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल, मृतक के है 6 माह की मासूम बेटी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com